अशोक सोनीजरवल/बहराइच। 10 जून को जरवल के हाइवे पर अमर शहीद लाला बद्री शाह के स्वागत द्वार के लोकार्पण के बाद बद्री शाह भवन पर भाजपा के पूर्व सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष तथा विधान परिषद पदमसेन चौधरी का अभिनन्दन किया जावेगा। उक्त जानकारी देते हुए उप्र उद्योग व्यापार मण्डल जरवल के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने बताया कि हिंदुओं के पुरोधा अमर शहीद लाला बद्री शाह भले ही हम लोगों के बीच नही है, पर समाज मे हिंदुओ को एक धागे में पीरोय रखने में जो योगदान दिया है l कभी भुलाया भी नही जा सकता। उन्होंने बताया कि कस्बे के हाइवे पर उनके नाम से जो स्वागत द्वार बन गया है l उसके लिए सारा श्रय पदम भैया को जाता है l उनके ही प्रयास से एसा संभव हो सका है जिसका उनके हाथों से 10 जून की शाम को स्वागत द्वार का लोकार्पण के साथ श्री चौधरी का बद्री शाह भवन में अभिनन्दन भी किया जावेगा। वैसे जानकारों का कहना है कि अमर शहीद बद्री शाह के स्वागत द्वार के लगवाने मे श्री गुप्ता की अहम भूमिका भी कम नहीं है। जो जरवल के लिए भागीरथी प्रयास जैसा रहा काफी दिनों से अमर शहीद लाला बद्री शाह के स्वागत द्वार की माँग भी उठ रही थी जिसे अमली जामा 10 जून को साकार भी हो जावेगा।