Qutub Ansari / Tue, Mar 25, 2025 / Post views : 93
नानपारा/बहराइच l बलहा ब्लाक की ओर से सआदत इंटर कालेज नानपारा में प्रदेश की योगी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा सुरक्षा सुशासन नीति के तहत मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया l मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख बलहा विजय कुमार वर्मा रहे। इस कार्यक्रम में एक ही पंडाल के नीचे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का कर्मचारी अधिकारी द्वारा अपने-अपने विभाग के स्टाल लगाकर प्रदर्शनी का किया गया साथ ही साथ जो भी किसान या फरियादी मेले में आएं उनको पात्रता के आधार पर तत्काल प्रभाव से उन्हें योजनाओं का लाभ दिया गया l बलहा ब्लॉक की ओर से सभी विभागों के कर्मचारियोंद्वारा स्टाल अलग-अलग व्यवस्थित रूप से संचालित रहे बलहा ब्लाक क्षेत्र के ग्रामीण लोग पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख शिवपुर जेपी सिंह व खंड विकास अधिकारी सुश्री अपर्णा के द्वारा संयुक्त रुप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया l इस मौके पर कृपाराम के द्वारा सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार वर्मा, कृपाराम वर्मा,श्री शंकर इंटर कालेज के प्राचार्य व एडीओ पंचायत बलहा राजेश चौधरी एपीओ अनिल तिवारी, ग्राम पंचायत अधिकारी रविंद्र यादव, मिथेलेश यादव, आशीष शर्मा, कुमार आशुतोष, शाहिद अली, रामनारायन मौर्य, कुमारी दीक्षा, अनुराधा गौड़, सुनील, अनिल, कृष्ण कुमार,एडीओआईएसबी लेखाकार पंकज, राष्ट्रीय आजीविका मिशनग्रामीण ब्लॉक मैनेजमेंट सहित ब्लॉक के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे l
विज्ञापन
विज्ञापन