कुतुब अंसारी बहराइच l जनपद के गुलालपुरवा के मजरा अहिरन गांव निवासी वृद्ध सोमवार शाम को मवेशी को घास चराने के लिए गया था। तभी वह धरसोती नाले में डूब गया। एनडीआरएफ की टीम वृद्ध की तलाश कर रही है। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।
कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम पंचायत गुलालपुरवा के मजरा अहिरनपुरवा निवासी 65 वर्षीय नन्हा यादव पुत्र अशर्फी यादव मवेशी पालक है। सोमवार दोपहर में वह मवेशी को घास चरवाने के लिए धरसोती नाले के निकट गया। यहां पर घास चरने के दौरान मवेशी नाले में चला गया। मवेशी को बाहर निकालने के दौरान वृद्ध नन्हा पानी में डूब गया। इसकी जानकारी मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को वृद्ध के डूबने की जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने एनडीआरएफ टीम को भेजा। एनडीआरएफ टीम ने पांच घंटे छानबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है। परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।