बहराइच ( मिहिपुरवा )l बहराइच में जंगली जानवरों का आतंक जारी है। सुजौली इलाके में तेंदुए ने दो ग्रामीणों पर हमला किया, जिसमें एक 70 वर्षीय बुजुर्ग प्रमोद कुमार और एक बाइक सवार युवक प्रवीण घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है l
पहली घटना में, प्रमोद कुमार अपने समधी के घर आए थे, तभी अचानक झाड़ियों से निकलकर तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। बुजुर्ग ने तेंदुए से संघर्ष कर अपनी जान बचाई। दूसरी घटना में, प्रवीण बाइक से घर लौट रहे थे, तभी तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। दोनों घटनाएं अलग-अलग स्थानों पर हुई हैं l
बहराइच में जंगली जानवरों के हमले की घटनाएं बढ़ रही हैं। पिछले दिनों भी बहराइच में भेड़ियों के हमले में कई लोग घायल हुए थे और कुछ की मौत हो गई थी। ग्रामीणों में दहशत फैल गई है, और वे अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं l