Qutub Ansari / Sat, Nov 1, 2025 / Post views : 141
बहराइच ( जरवल )। अदम गोंडवी का ये शेर नगर पंचायत जरवल में तो पूरी तरह सटीक बैठ रही है। " तुम्हारी फाइलों में गाँव का मौसम गुलाबी है मगर ये आँकड़े झूठे हैं, ये दावा किताबी है " सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के अग्रवाल वार्ड के सभासद पवन श्रीवास्तव ने 13 में 10 सभासदों के हस्ताक्षर युक्त हस्ताक्षर के जरिए जरवल की अधिशाषी अधिकारी खुशबू यादव से लिखित तौर पर आय-व्यय का ब्योरा तकरीबन आठ माह पहले मांगा था। लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया।तब मजबूर होकर सभासदो का एक प्रतिनिधिमंडल कमिश्नर देवीपाटन मंडल व जिले के एडीएम को शिकायत दर्ज की जिस पर अधिकारियों ने सभासदों को आश्वासन तो दिया पर आज-तक उस शिकायत पर अमल नहीं हो सका। जिसको लेकर सभासदो का एक प्रतिनिधि मंडल जल्द ही न्यायालय के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास जाने वाले हैं। वैसे सूत्रों का कहना है की जब सभासद कार्यालय को जाते हैं तो उनके बैठने का भी समुचित स्थान नहीं है जिस कारण कार्यालय पर बने अस्थाई गौशाला के समीप बैठते हैं।इसी तरह कस्बे के कुछ लोगों ने नाम ना छापने पर बताया कि शासन स्तर पर शिकायती पत्र निकाय प्रशासन के विरुद्ध भेजा गया है जो काफी दिनों से लंबित भी है।जांच में आंच भले न आई पर शिकायत कर्ताओं को मानसिक रूप से उत्पीड़न जरूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन