Qutub Ansari / Thu, Mar 6, 2025 / Post views : 92
कैसरगंज/बहराइच। तहसील परिसर कैसरगंज में पेशी पर आए हुए फरियादी राजकिशोर तिवारी उर्फ ठेकेदार ग्राम भूपानी टेपरा हुजूरपुर निवासी व्यक्ति अपने काम से तहसील आया था l सुपर स्प्लेंडर गाड़ी संख्या यूपी 40 एल 4501 तहसील परिसर में खड़ी करके एसडीएम कोर्ट पर पेशी के लिए गया l जब वह वापस आया तो गाड़ी उसकी वहां से गायब थी l पीड़ित ने कोतवाली कैसरगंज में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन आज तक पुलिस मोटरसाइकिल ढूंढने में नाकाम रही l यह कोई पहला मामला नहीं, इस तरीके से एक महीने में कई मामले सामने आ चुके हैं लेकिन कैसरगंज पुलिस सफलता पाने में नाकाम दिख रही है l ऐसी स्थिति में तहसील कैसरगंज होने पर सैकड़ों आदमी रोज कचेहरी कैसरगंज आते हैं तो अपने वाहन को कचहरी में ही खड़ा करते हैं लेकिन कचहरी और कोतवाली की दूरी महज़ 100 मी भी नहीं है, 100 मीटर की दूरी पर आम आदमी की गाड़ी सुरक्षित नहीं ऐसी स्थिति में लोगों में भय पैदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन