Qutub Ansari / Fri, Mar 7, 2025 / Post views : 110
जरवल/बहराइच। जरवल रोड़ थाने के धनसरी-हरचंदा मार्ग के पास गौ कसी की घटना को लेकर जिले के कप्तान ने पहले रह चुके थानाध्यक्ष बृजराज प्रसाद को कार्यो मे शिथिलता के आरोप में उन पर गाज गिरा दी फिर जरवल चौकी समेत जिले के कई दारोगा भी हटे। बताते चले जरवलरोड थाने के नवागत प्रभारी निरीक्षक रमेश रावत ने बुधवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने कहा कि भयमुक्त समाज के लिए उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ अपराधो पर अंकुश लगाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी रहेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध और असामाजिक तत्वों के लिए जेल ही एक मात्र विकल्प है। पशु तस्करी व अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना और जनता को त्वरित न्याय दिलाना भी उनके आदत में सुमार है। उन्होंने यह भी कहा कि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाई जावेगी। हाल ही में बदलू पुरवा गांव में दो गायों की निर्मम हत्या की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी भी जल्द सुनिश्चित की जाएगी।जिसके लिए पुलिस टीम गठित कर जांच तेज कर दी गई है।जल्द ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी होगी। बॉक्स देवेंद्र प्रताप सिंह जरवल चौकी इंचार्ज जरवल।पुलिस अधीक्षक आर.एन. सिंह ने जरवल पुलिस चौकी प्रभारी तो दूसरी तरफ राणा राज सिंह को हटा दिया गया है। बताते चले पुलिस कार्यालय में तैनात रहे देवेंद्र प्रताप सिंह को जरवल पुलिस चौकी का नया इंचार्ज बनाया है। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने 11 अन्य पुलिस कर्मियों का भी स्थानांतरण कर दिया है।इससे पुलिसकर्मियों में हडकम्प मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन