Qutub Ansari / Thu, Apr 10, 2025 / Post views : 122
जरवल/बहराइच। गजब हो गया अब तो इस निकाय में किराये का भी जे ई नही है इसके बावजूद बद से बद्तर हालात होते हुए यहाँ के जिम्मेदार जे ई की व्यवस्था नही करवाते ये हालात नगर पंचायत जरवल के है, जहां पर विकास की गति पूरी तरह ठप्प पड़ी है l बस आकड़ो की बाजीगरी में सारा काम हो रहा है। वैसे जरवल नगर पंचायत में गुरुवार को हुई हल्की बारिश ने विकास कार्यों की ही नही सफाई व्यवस्था की भी पोल खोल दिया। बारिश के बाद कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई। चोक हुई नालियां उफान पर आ गईं। फिर भी निकाय के जिम्मेदार अपना फोन पर जनता की शिकायत तक दर्ज नही करते l इस सम्बंध में नगर वासियों का कहना है कि विकास न हो तो भी चलेगा पर सफाई की खराब व्यवस्था और चॉक हुई नालियों बर्दास्त कतई नही l पीड़ितों का कहना है कस्बे में थोड़ी सी बरसात होने पर बारिश का गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है। इससे राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बॉक्स साहब फोन ही नही उठाती जरवल। उक्त मामले में जब अधिशासी अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनका फोन ही नहीं उठा जिस कारण बात नही हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन