कौशलेंद्र पाण्डेबाबागंज/बहराइच l
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय के नानपारा विधानसभा के बाबागंज में प्रथम आगमन पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने 25 किलो फूल मालाओं से लादकर बधाई व स्वागत किया।जिला अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय का काफिला जिला कार्यालय से निकला जो हर जगह स्वागत करने के उपरांत 2 बजे कस्बे के शर्मा ज्वेलर्स पर पंहुचा जहाँ पर ललित त्रिपाठी, विजय त्रिपाठी, राकेश पाठक प्रधान,दिनेश त्रिपाठी, निजाम अहमद प्रधान प्रतिनिधि,रामकिशुन सोनकर प्रधान, फौजदार वर्मा प्रधान, सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर स्वागत किया।