कुछ लोग तोड़ने मे अपनी ऊर्जा खत्म करते औऱ हम जोड़ने में-शिवेंद्र
अशोक सोनी
जरवल/बहराइच। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह का जनपद सीमा घाघरा घाट पर कांग्रेस जनों के द्वारा भव्य स्वागत फूल मालाओं से किया। तत्पश्चात नवनियुक्त अध्यक्ष का जरवल तिराहे पर सशस्त्र प्रताप सिंह, रियाजुद्दीन अनंगपाल सिंह के द्वारा, जरवल कस्बा में सादाब पहलवान शकील रायनी सतेन्द्र मोहन श्रीवास्तव,तथा कैसरगंज में विश्वपाल सिंह, सूफियान परवेज चौधरी अशोक सिंह अजय सिंह एवं फखरपुर में जियाउद्दीन वारसी, इस्लाम अली के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इसके बाद काफिले के स्वागत टिकोरा मोड, केडी सी तिराहे, परशुराम चौक पानी टंकी गुरुनानक चौक डिगिहा छावनी होते घण्टा घर चौक सिद्धनाथ मंदिर गुरुद्वारा पर मत्था टेककर कांग्रेस भवन सभागार में आयोजित पदभार ग्रहण एवं आशीर्वाद समारोह में पहुँच कर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक राम सागर राव एडवोकेट ने किया तथा संचालन पंडित दीनानाथ पाण्डेय एडवोकेट ने किया। अपने सम्बोधन में जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि कुछ लोग तोडने की बात करते हैं और वे जोडने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि हमें नफरतों को समाप्त करने के लिए मुहब्बत की दुकान खोलनी है। उन्होंने जनपद की मूलभूत समस्याओं को लेकर संघर्ष छेडने का ऐलान किया। उक्त समारोह को शेख जकरिया शेखू , हमजा शफीक, विजय पोरवाल, एहसान वारिस, मतीउर्रहमान, शरीफ खान, रमाकांत त्रिपाठी, राजेन्द्र सिंह, भगौती प्रसाद कैराती, धर्मेन्द्र चौधरी, रवि श्रीवास्तव, मूलचन्द गिरि, शिवानंद गोस्वामी, हसन इस्तियाक, खर्चू सिंह, दीपेंद्र सिंह, वेलदार इन्दू सिंह, मुनऊ पासवान, जे डी झा सहित कई लोगों ने सम्बोधित किया। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में पूर्व विधायक राम सागर राव ने युवा संघर्षशील ब्यक्तित्व शिवेन्द्र प्रताप सिंह जैसे उर्जावान को अध्यक्ष बनने के लिए कांग्रेस पार्टी और संगठन के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।