Mon, 03 Aug 2026
Breaking News
: कोतवाली के गेट पर युवक ने लगाए जमकर ठुमके | : घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर | : भारत नेपाल रुपईडीहा बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | : रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी से एजेंट ट्रेडर और ड्राइवरों में आक्रोश, व्यापार ठप होने की आशंका | : पत्नी की मौत के बाद गांव के बाहर पति का पेड़ से लटकता शव मिला | : पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, लगातार कर रहा था हमला, ग्रामीणों में था दहशत | : आतंक का प्रयाय बने आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया | : फांसी के फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव | : सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों को एक राष्ट्र में पिरोने का काम किया | : कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बिजली कटौती अवधि बढ़ी | : कोतवाली के गेट पर युवक ने लगाए जमकर ठुमके | : घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर | : भारत नेपाल रुपईडीहा बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | : रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी से एजेंट ट्रेडर और ड्राइवरों में आक्रोश, व्यापार ठप होने की आशंका | : पत्नी की मौत के बाद गांव के बाहर पति का पेड़ से लटकता शव मिला | : पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, लगातार कर रहा था हमला, ग्रामीणों में था दहशत | : आतंक का प्रयाय बने आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया | : फांसी के फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव | : सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों को एक राष्ट्र में पिरोने का काम किया | : कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बिजली कटौती अवधि बढ़ी | : कोतवाली के गेट पर युवक ने लगाए जमकर ठुमके | : घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर | : भारत नेपाल रुपईडीहा बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | : रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी से एजेंट ट्रेडर और ड्राइवरों में आक्रोश, व्यापार ठप होने की आशंका | : पत्नी की मौत के बाद गांव के बाहर पति का पेड़ से लटकता शव मिला | : पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, लगातार कर रहा था हमला, ग्रामीणों में था दहशत | : आतंक का प्रयाय बने आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया | : फांसी के फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव | : सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों को एक राष्ट्र में पिरोने का काम किया | : कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बिजली कटौती अवधि बढ़ी |

: हम दो हमारे दो के मंत्र से विकसित होगा नया भारत – उपजिलाधिकारी

Qutub Ansari / Wed, Nov 27, 2024 / Post views : 90

Share:

क़ुतुब अंसारी 

बहराइच l "परिवार नियोजन और बाल विवाह उन्मूलन कार्यक्रमों में समन्वय से ही विकास का पहिया तेजी से घूमेगा," यह संदेश उपजिलाधिकारी आलोक प्रसाद ने कैसरगंज तहसील सभागार में आयोजित अंतर्विभागीय बैठक में दिया। यह बैठक स्वास्थ्य विभाग के मार्गदर्शन और मोबियस फाउंडेशन की वित्तीय सहायता से संचालित उम्मीद परियोजना के अंतर्गत पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की गई। इस बैठक में स्वास्थ्य, पंचायती राज, शिक्षा, आईसीडीएस, आजीविका मिशन और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स सहित कई विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य बाल विवाह उन्मूलन और परिवार नियोजन कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए आपसी समन्वय सुनिश्चित करना था। बैठक में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर विशेष चर्चा हुई। उपजिलाधिकारी आलोक प्रसाद ने कहा, "बाल विवाह का सीधा असर न केवल किशोरियों के स्वास्थ्य पर पड़ता है, बल्कि समाज के विकास में भी बाधा उत्पन्न करता है। सभी विभाग मिलकर विद्यालयों और समुदायों में जागरूकता अभियान चलाएं, जिससे किशोर-किशोरियां और उनके अभिभावक बाल विवाह के नुकसान को समझ सकें।"

कैसरगंज की खंड विकास अधिकारी अपर्णा ने कहा कि किशोरियों को शिक्षित करने और कम उम्र में विवाह न करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। उन्होंने बाल विवाह रोकने के लिए स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित करने और सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के बीके जैन ने बताया कि उम्मीद परियोजना के तहत सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में परिवार नियोजन कॉर्नर की स्थापना, किट वितरण और स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन के स्थाई व अस्थायी साधनों का सही उपयोग मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में सहायक है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. कुंवर रीतेश ने कहा, "विभागीय समन्वय से परिवार नियोजन कार्यक्रमों का प्रभाव बढ़ सकता है।" उन्होंने बताया कि 21 नवंबर से पुरुष नसबंदी पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है, जिसका विषय है – "आज ही शुरुआत करें, पति-पत्नी मिलकर परिवार नियोजन की बात करें।" 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक इच्छुक दंपतियों को सेवाएं प्रदान की जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय आशा कार्यकर्ता या एएनएम से संपर्क किया जा सकता है । बैठक में शामिल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यों ने सुझाव दिया कि स्कूलों में बाल विवाह विरोधी विशेष सत्र आयोजित किए जाएं। पैरेंट्स-टीचर मीटिंग के दौरान इस विषय पर चर्चा की जाए ताकि अभिभावकों को भी जागरूक किया जा सके। सभी विभागीय अधिकारियों ने इस बात पर सहमति जताई कि समुदाय तक सेवाओं की प्रभावी पहुंच और जागरूकता बढ़ाने के लिए आपसी समन्वय और साझा प्रयास आवश्यक हैं। बैठक में कैसरगंज, जरवल और फखरपुर के एडीओ पंचायत, खंड शिक्षा अधिकारी, सीडीपीओ, एनआरएलएम के ब्लॉक मिशन मैनेजर, बीसीपीएम शकील, पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया से अभिषेक पाठक और साफिया जमीर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें