सिराज अली कादरीबहराइच l नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन के तत्वाधान में शगुन पैलेस में वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी एमएलसी बहराइच, विशिष्ट अतिथि सीएमओ संजय कुमार रहे l सीएमओ संजय कुमार के द्वारा जिले के तमाम आयुष डॉक्टर को उनके अच्छे कार्यशैली को देखते हुए शील्ड देकर सम्मानित किया गया l साथ ही साथ सीएमओ संजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आयुष डॉक्टर हमारे नेचुरल शरीर को नेचुरल पद्धति की जरूरत है l इसलिए कोरोना काल जैसे भयानक दौर में आयुर्वेद के अलावा किसी और दवा का सहारा नहीं रहा l ऐसी स्थिति में सबसे पहले हमारे मानव शरीर के लिए नेचुरल पद्धति की जरूरत सबसे पहले है l मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहां की आयुष डॉक्टर सबसे पहले मरीज को अच्छी सलाह के तहत अच्छी उपचार के लिए प्रेरित करते हैं l हमारे शरीर के लिए सबसे पहले नेचुरल पद्धति की ही जरूरत होती है l एलोपैथिक दवाओं का इस्तेमाल करके आम आदमी का मानव शरीर हैबिट्यूल हो गया है l हम तमाम लोगों को चाहिए कि जहां तक हो सके एलोपैथिक दवाओं से बचा जाए l नेचुरल पद्धति का इस्तेमाल करके निरोगी जीवन जीने का मजा लेना चाहिए l शगुन पैलेस के वार्षिक सम्मेलन में डी ओ रंजन कुमार, नीमा के अध्यक्ष वजूद खा, डॉक्टर मोहम्मद आफाक, डॉक्टर शैलेंद्र श्रीवास्तव, डॉक्टर इरफान कुरैशी, डॉक्टर दावर अली, डॉक्टर राशिद अली, डॉक्टर एजाज अली कादरी, डॉक्टर मिज्जन अली, डॉक्टर आलिया एवं जनपद बहराइच के तमाम सम्मानित डॉक्टरों की टीम भारी संख्या में मौजूद रही l