रईस खानमिहींपुरवा/बहराइच l जनपद बहराइच के थाना मोतीपुर अन्तर्गत चौकी जालिमनगर के नवनियुक्ति चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार सिंह , हेoकाo भगवान दास,हेo काo रोहित, अनिरुद्ध कुमार के साथ-साथ समस्त स्टाफ से शिष्टाचार भेंट कर सम्मानित किया गया। चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि हमारे चौकी क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने का हर प्रयास किया जायेगा। शिष्टाचार भेंट से अभिभूत होकर चौकी इंचार्ज ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरुरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस मौके पर डॉ भीमराव अम्बेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार रावत,प्रबंधक रामजियावन बहेलिया,दुर्गेश गुप्ता आदि सम्मानित लोग उपस्थित रहें।