बिलाल बोले मै फिर भी अज़ान दे दूंगाअशोक सोनीजरवल/बहराइच।
जरवल के बाबा अहमद शाह वारसी मेमोरियल सोसायटी द्वारा ऑल इंडिया नातिया मुशायरा का आयोजन किया गया। बताते चले
बाबा अहमद शाह वारसी के तीन दिवसीय वार्षिक उर्स के अवसर पर अखिल भारतीय नातिया मुशायरा का आयोजन किया गया।मुशायरे में मशहूर शायरों ने भाग लिया। ज्ञात हो कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जरवल के मशहूर बुजुर्ग बाबा अहमद शाह वारसी का तीन दिवसीय सालाना उर्स आयोजित किया गया है।
उर्स के मौके पर अब्दुल कय्यूम कैफ जरवली की अध्यक्षता तथा मौलाना इमरान नदवी माशूक नगरी की देख रेख में मुशायरे का आयोजन किया गया। जिसका जाकिर अल्वी जरवली के संचालन में किया गया।
जिसमें काविश रुदौलवी, अंजुम रामपुरी, तालिब शाह अलापुरी, तारिक अनवर सीतापुरी, स्थानीय शायरो मे अनवर धनसरवी, अजीज मीरगंजवी, अब्दुल्लाह मीरगंजवी, शोएब अल्वी, शोएब अख्तर जरवली ने अपने नात पेश के किये।
मौके पर अध्यक्ष वाजिद अली चुन्नू, महासचिव मुफीद अहमद छोटू, महासचिव शादान जरवली, शादाब जरवली, मुहम्मद उमर खान, कासिम अली, मोनिस, अकील खान, सचिन अग्रवाल आदि सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।इस नातिया मुशायरे मे जब नज़र आया है जलवा अहमदे मुख्तार का
सारा आलम हो गया शैदा मेरे सरकार का जाकिर अल्वी जरवली करें गुमान फरिश्ते भी मेरी किस्मत पर अगर ये जिस्म मदीने की धूल हो जाये अनवर धनसरवी बूजहल बोला की होंठो को तेरे । दूंगा बिलाल बोले मै फिर भी अज़ान दे दूंगा।अजीज मीरगंजवी पहले दो बूंद मदीने की मिला लेते हैं फिर वहीं बैठ के पीने का मजा लेते है अंजुम बाराबंकवी ने अपने कलाम पढ़े।