Qutub Ansari / Sun, Nov 24, 2024 / Post views : 89
एम अरशद

रुपईडीहा/बहराइच । नगर पंचायत रुपईडीहा का नेशनल हाईवे 927 की सड़क बनने के वर्षों बाद भी स्ट्रीट लाइट की सुविधा से वंचित रही । लोगो को रात को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब चेयरमैन डॉ उमाशंकर वैश्य के प्रयास से पेट्रोल पंप डिवाइडर से लेकर नो मेंस लैंड तक नेशनल हाईवे दुधिया रोशनी से जगमगाएगा। नगर पंचायत ने स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। रुपईडीहा का सीमांकन कर नगर पंचायत बनाया गया था । नए नगर पंचायत रुपईडीहा के बाशिंदे सालों से स्ट्रीट लाइट की कमी से जूझ रहे थे। पूर्व में सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइटें लगाई जा चुकी हैं,लेकिन नेशनल हाईवे 927 की सड़क पर परमिशन नहीं मिलने के कारण स्ट्रीट लाइट योजना पर कार्य नहीं हो पाया था । लेकिन अब इन लाइटों के लगने से करीब दो किलोमीटर नेशनल हाईवे अब दुधिया रोशनी से जगमगाएगा। नगर पंचायत के तहत आने वाले रुपईडीहा कस्बे में राहगीरों को रात के समय चलने में राहत मिलेगी, वहीं किसी भी आपराधिक गतिविधियों पर नजर बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को भी काफी मदद होगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन