Qutub Ansari / Sun, Oct 12, 2025 / Post views : 180
नगर में दुकान कबजेदारी का है मामला
शकील अंसारी
बहराइच ( नानपारा सिटी )l कोतवाली नानपारा पुलिस ने आधी रात एक दैनिक समाचार पत्र से जुड़े पत्रकार के घर पुलिस बल के साथ दबिश दी फर्जी लूट के मामले में छापेमारी की। पत्रकार के सहायक कर्मचारी को हिरासत में ले लिया पत्रकार को धमकी दी जिससे पत्रकार और परिवार सदमे में है। इस घटना की खबर से पत्रकारो में उबाल आ गया l नगर के पत्रकार एकत्रित हुए और बाद नारेबाजी करते हुए पुलिस उपाधीक्षक नानपारा कार्यालय पहुंचे जहां पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की। सीओ के आश्वासन के बाद ही शांत नहीं हुए और पुन: कतर्नियाघाट तिराहे तक पैदल मार्च निकालकर नारेबाजी की। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाजार में एक दुकान है जिस दुकान को रजनीश सत्या ने लिया था और उस पर वह कुछ निर्माण कराने लगे कबजेदारी को लेकर विवाद हो गया । रिपोर्ट दर्ज हुई और पुलिस से अपनी कार्रवाई शुरू की जिसको लेकर पत्रकारों में रोष पाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन