Qutub Ansari / Tue, Feb 25, 2025 / Post views : 98
नानपारा/बहराइच l समाजसेवी और जीवन भर कांग्रेसी नेता के रूप में रहने वाले लगभग 80 वर्षीय इकबाल अहमद अब हमारे बीच नहीं रहे उनका मंगलवार को निधन हो गया अंतिम संस्कार रात्रि 8:00 बजे नानपारा के कब्रिस्तान पर किया जाएगा l उनको देखने के लिए मोहल्ला तोप खाना में उनके आवास पर लोगों की भीड़ जुट रही है।
आपको बता दें कि एक समय हुआ करता था जब इकबाल अहमद समाज सेवी और कांग्रेसी नेता के रूप में नानपारा में एक अलग पहचान रखते थे और लोगों का उनसे जुड़ाव था हर कार्यक्रम में वह पहुंचते थे कांग्रेस पार्टी में कई पदों पर वह रह चुके हैं इसके अलावा कौमी एकता कमेटी तथा नानपारा जिला बनाओ समिति के पदाधिकारी रहे हैं। नानपारा जिला बनाओ समिति के संयोजक शकील अंसारी उर्फ शकील भारती ,मनोज कुमार तिवारी ,केशव पांडे ,मास्टर सईद ,अय्यूब अंसारी, कांग्रेस कमेटी के सफीक कुरैशी पत्रकार सरफराज सिद्दीकी, तथा कौमी कमेटी के लोगों ने शोक शोक संवेदना व्यक्त की है। बताया जाता है कि किसी समय में इकबाल अहमद को तत्कालीन पी एम इंदिरा गांधी व्यक्तिगत रूप से जानती थी और उसके बाद राजीव गांधी से भी संबंध रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन