Qutub Ansari / Tue, Nov 26, 2024 / Post views : 86
कृष्णा पाण्डेय 
मिहींपुरवा/बहराइच l नगर पंचायत मिहिपुरवा में लगातार जाम से परेशान लोगों की स्थिति को देखते हुए नगर पंचायत एवं तहसील प्रशासन के द्वारा मंगलवार को दोपहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया l इसके तहत नगर पंचायत अधिकारी संजय कुमार व तहसील प्रशासन नायब तहसीलदार राजदीप यादव पुलिस प्रशासन चौकी इंचार्ज अमरेंद्र सिंह सहित नगर पंचायत के सफाई कर्मी एवं पुलिस जवानों के साथ कस्बे में जेसीबी के साथ अभियान में व्यापारियों को अतिक्रमण न करने की हिदायत देते हुए सफाई अभियान चलाया गया l इस दौरान नगर पंचायत अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश अनुसार कस्बे में जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है l इसके तहत आज लोगों को हिदायत दी गई है l साथ ही नाम भी नोट किया गया है l पुनः जो लोग अतिक्रमण करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी तथा दूसरे दिन अभियान में जेसीबी से अतिक्रमण कर रहे लोगों को हटाया जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी l इस दौरान कस्बे में काफी अफरा तफरी का माहौल रहा और लोगों ने अपने हाथों से दुकानों के आगे रखे हुए सामानों को अंदर किया परंतु प्रशासन के हटाते ही लोगों ने फिर समान वहीं रख लिया जिससे कि कस्बे में जाम की तथा अतिक्रमण की दशा जस की तस बनी हुई है l नगर पंचायत अधिकारी ने बताया कि पुनः जेसीबी के द्वारा अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा यह नियमित चलता रहेगा भारी वाहनों के विषय पर उन्होंने बताया कि हाईड गेज बैरिकेटिंग की व्यवस्था की जाएगी जिससे भारी वाहनों का आवागमन कस्बे में ना हो। व्यापारियों को बताया गया है कि माल लोडिंग अनलोडिंग को सुबह एवं शाम को ही करें जिससे यातायात प्रभावित न हो वही जाम की स्थिति न उत्पन्न हो इस दौरान नगर पंचायत अधिकारी संजय कुमार ,नायब तहसीलदार राजदीप यादव ,चौकी इंचार्ज अमरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल ईस्माइल, का0अनिल यादव, राम आशीष आदि पुलिस जवान एवं नगर पंचायत के सफाई कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन