शकील अंसारीनानपारा/बहराइच l नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल वहीद की ओर से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में रोजेदारों ने इफ़्तार किया।
रमजान के पवित्र महीने के अवसर पर आयोजित की गई इफ्तार पार्टी में प्रमुख रूप से नगर पालिका परिषद के सभासदगढ़ संभ्रांत नागरिकों के अलावा आम जनता एवं पत्रकारों ने भाग लिया ।
इससे पूर्व शहर के प्रमुख व्यापारी एवं मन्नत मैरिज लॉन के स्वामी मोहम्मद अराफात, यासर अराफात, मोहम्मद अल्ताफ आदि के सहयोग से कैंपस में एक बड़ी इफ्तार पार्टी आयोजित की गई जिसमें भारी संख्या में नानपारा के लोगों ने भाग लिया ।
मालूम हो की पवित्र माह रमजान में आपसी सौगात एवं भाईचारा बढ़ाने के उद्देश्य इफ्तार पार्टी आयोजित की जाती है।