संतोष मिश्रानानपारा तहसील, बहराइच। तिरंगा यात्रा के दौरान अब्दुल्लागंज रेंज में सांसद बहराइच डा० आनंद गौड़ और विधायक नानपारा राम निवास वर्मा व ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जय प्रकाश सिंह द्वारा "एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम के अन्तर्गत पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान बहराइच सांसद आनंद गौड़ ने पर्यावरण में पेड़ो की महत्ता पर विस्तार से लोगो को बताया। उन्होंने कहा की आज के युग में जब वातावरण इतना असंतुलित है संपूर्ण भारत वासियों को एक एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। जिससे वातावरण में संतुलन बना रहे। ये सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नही है ये हम सब नागरिकों की भी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी अब्दुल्लागंज पंकज साहू, वन दरोगा सुरेश पासवान, वन रक्षक मनोज सिंह, मनोज तिवारी, सुरेश वर्मा, देव वर्मा और डाकिया राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।