एम अरशदरुपईडीहा/बहराइच l समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय माँ राजेश्वरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक शिव पूजन सिंह ने बुधवार को जनपद बहराइच के पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह से जनपद में नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने हेतु पुलिस प्रशासन से सहयोग की मांग की। पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए नशे पर नियंत्रण और समाज में जागरूकता फैलाने हेतु सभी थानों से समुचित सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि समाजसेवी संस्थाओं का सहयोग नशा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है।