Qutub Ansari / Mon, Mar 10, 2025 / Post views : 96
मिहींपुरवा/बहराइच l मिहींपुरवा कस्बे में एस आर पैथ लैब का उद्घाटन किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों का अब जांच के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस नई पैथोलॉजी में रक्त परीक्षण, मूत्र परीक्षण जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। गंभीर बीमारियों के जांच के लिए नवीनतम तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। एस आर पैथ लैब का उद्घाटन कुड़वा के पूर्व प्रधान बलराम वर्मा एवं नगर पंचायत सभासद प्रतिनिधि कलीम राईन ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में बलराम वर्मा ने कहा कि यह पैथोलॉजी न केवल क्षेत्र के लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान करेगी बल्कि आने वाले समय में स्थानीय लोगों के लिए वरदान साबित होगी। तथा सस्ते रेट में जांच होगी। इस दौरान क्षेत्रीय सभासद राजेश चौरसिया, सुनील मद्धेशिया, गुलाम रब्बानी, मक्कू , रमेश यादव, शिवम वर्मा, हर्षित शुक्ला, जगदीश प्रसाद, नूरुल हसन, नेता शोएब राईन, रिजवान अंसारी,चंद्रशेखर सिंह, राजेश गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन