शकील अंसारीनानपारा/बहराइच l आदर्श नगर पालिका परिषद नानपारा के चयनित सभासद सामिया खान, अनवरी बेगम, नौशाद खान,इबरार अली आदि ने अधिशासी अधिकारी से पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच करने की मांग की है।
शिकायती पत्र में कहा गया है कि नगर में अवैध कब्जेदारी, ठेका पर रखे गए कर्मचारियों की सूची, मास्टर रोल पर कराए गए कार्यों का जानकारी, शहीद स्मारक पर कराए गए सुंदरीकरण ,कान्हा हाउस पर कराए गए कार्यों तथा स्वच्छ भारत मिशन के संबंध में कई बार जानकारी मांगी गई है परंतु किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है, जिससे सभासदों में आक्रोश है और कभी भी कोई कदम उठा सकते हैं। सभासदों का कहना है कि नगर पालिका में भारी पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है l शहर में लगाए गए फ्रीजर एवं वाहनों में डीजल आदि में अनियमित भी की जा रही है l सभासदों का कहना है कि वह जल्द ही जिलाधिकारी और मंडल आयुक्त से मिलकर अपनी बात रखेंगे l