सिराज अली कादरीकैसरगंज/बहराइच l कैसरगंज हुकुम सिंह इंटर कॉलेज में बुधवार के दिन मॉक ड्रिल का युद्ध अभ्यास किया गया l मॉक ड्रिल के जरिए से लोगों को एवं स्कूली बच्चों को जागरूक किया गया कि आग लगने पर हमारे ऊपर हमला होने पर एयर स्ट्राइक होने पर कैसे बचना चाहिए l उन सभी बचाव के तरीके पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज रवि खोखर ने दी, साथ ही साथ फायर विभाग की टीम ने हमले के दौरान कैसे बचाव किया जाए इसकी जानकारी दी गई l स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य संबंधी बचाव के बारे में जानकारी दी l आपातकाल की स्थिति में किसी भी समय 112 नंबर डायल कर सुविधा का लाभ उठाएं l इस मौके पर सरदार पटेल इंटर कॉलेज के प्रबंधक पवन सिंह, हुकुम सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ज्ञान चंद्र कनौजिया, एसडीओ बिजली विभाग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज के अधीक्षक डॉक्टर एनके सिंह, बिजली विभाग के अनिल कुमार, एबीएसए एवं तमाम संबंधित विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे l