शकील अंसारीनानपारा/बहराइच l ग्रामीणों को बाढ़ की विभीषिका से निजात दिलाने के लिए ग्राम पंचायत ककरहा बोधवा में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी मनरेगा योजना के तहत ककरहा बोधवा में बाढ़ नियंत्रण कार्य के लिए नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा तथा खंड विकास अधिकारी अपर्णा सैनी ने विधि विधान से पूजन हवन किया और फावड़ा चलाकर श्रमदान करते हुए ककरहा बार्डर से ग्राम ककरी बॉर्डर तक नाला खुदाई कार्य का किया शुभारंभ किया।
इस मौके पर विधायक राम निवास वर्मा ने कहा कि शासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे जो प्राकृतिक नाले है उनके पट जानें से बरसात के जल की निकासी में समस्या पैदा हो रही थी। शासन की ओर से प्राकृतिक नालो की सफाई करवाने के बाद बाढ़ के पानी के निकासी की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी और किसानों की फसलों को नुकसान होने से बचाया जा सकेगा।
खंड विकास अधिकारी बलहा अपर्णा ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बाढ़ से राहत दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। नाला सफाई एवं खुदाई कार्य से जलभराव की समस्या दूर होगी और गांवों में बाढ़ का प्रभाव कम होगा।
इस मौके पर एपीओ अनिल तिवारी ग्राम पंचायत अधिकारी मिथिलेश यादव, शाहिद अली, रविंद्र यादव, आशीष शर्मा, अनिल सहित प्रधान शैलेंद्र कुमार चौधरी उर्फ गुड्डू सहित मौके तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।