सिराज अली कादरीबहराइच l मदरसा जामिया गाजिया सैयदुलुउलूम बड़ी तकिया का औचक निरीक्षण किया गया l निरीक्षण के समय मदरसे के अध्यापक नूरुल हक़ अनुपस्थित पाए गए l दोपहर लगभग 12:00 बजे निरीक्षण के समय अध्यापक उपस्थिति पंजिका पर ना तो अवकाश चढ़ा हुआ था और ना ही हस्ताक्षर बना हुआ था l मुंशी/ मौलवी और आलिम की कक्षाओं में बच्चों की संख्या पंजीकरण के सापेक्ष बहुत कम थी l कक्षा 10 के बच्चों से अंग्रेजी में बच्चे का नाम और मदरसे का नाम लिखने को कहा गया जो कि एक भी बच्चा नहीं लिख सका l इस पर अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा ने काफी नाराजगी जताई और कहा की मदरसे में अरबी , फारसी के अलावा अन्य विषयों की पढ़ाई पर ध्यान नहीं दिया जाता है , जिसके कारण बच्चों की स्थिति इतनी चिंताजनक है l बच्चों पर ध्यान न देकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है l अगर इस स्थिति में सुधार न किया गया तो सख्त कार्यवाही संपादित की जाएगी जिसके लिए मदरसा प्रशासन और अध्यापक जिम्मेदार होंगे l