Qutub Ansari / Sat, Sep 14, 2024 / Post views : 107
जरवल/बहराइच। मानसिक संतुलन ठीक न होने के कारण अधेड ने गमछे से पेड पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।
जरवलरोड थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बरुहा बम्भौरा निवासी राजेश (45) पुत्र दुखीराम का मानसिक संतुलन ठीक न होने के कारण बम्भौरा पानी टंकी के पीछे पेड पर गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी। थानाध्यक्ष जरवलरोड बृजराज प्रसाद ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन