Qutub Ansari / Fri, May 10, 2024 / Post views : 84
फखरपुर/कैसरगंज/बहराइच l* सरदार पटेल इंटर कालेज कैसरगंज में मेधावी छात्र छात्रो का एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे गौरव वर्मा व विशिष्ट अतिथि के रूप मे प्रभात सिंह मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक बादशाह सिंह ने तथा संचालन किसान पीजी कॉलेज के प्रोफेसर डा0 सत्यभूषण सिंह ने किया। समारोह मे हाईस्कूल की परीक्षा मे विद्यालय मे सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र हरिकेश व विकास वर्मा को तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा मे सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र प्रत्युष कुमार शर्मा व अभिषेक वर्मा को विद्यालय की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया l इसके अलावा विद्यालय की 50 अन्य छात्र-छात्राओं को भी उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए मुख्य अतिथि व विद्यालय प्रबंधक की ओर से प्रतीक चिन्ह देखकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौरव वर्मा ने कहा कि सतत प्रयास व मेहनत करके ही अपने लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है l इसलिए सभी छात्र-छात्राएं लक्ष्य को निर्धारित करके ही आगे बढ़े। विद्यालय के प्रबंधक बादशाह सिंह ने कहा की विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने विद्यालय का नाम रोशन किया है l इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं l उन्होंने सरदार पटेल इंटर कॉलेज के सभी शिक्षकों का भी आभार प्रकट किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि वह भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न सिर्फ विद्यालय का नाम रोशन करें l बल्कि वह अपने जनपद व प्रदेश में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराये। इस मौके पर शिव सहाय सिंह, शिवानंद सिह, विद्यालय प्रशासक पवन सिंह, पंकज सिंह, प्रधानाचार्य बी पी यादव जी, प्रवक्ता अनिल पाठक, सुरजीत कुमार गुप्ता, कंचन लता श्रीवास्तव, महेंद्र प्रताप सिंह, सौरभ शुक्ला,संचित सिंह,अमर श्रीवास्तव, सरिता कसौधन, रवि यादव, हिटलर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन