Qutub Ansari / Fri, Nov 15, 2024 / Post views : 85

मिहींपुरवा/बहराइच l आमा जनजाति उत्कर्ष अभियान बिरसा मुंडा की जयंती वर्ष के अवसर पर विकासखंड मिहिपुरवा में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक बलहा सरोज सोनकर व विशिष्ट स्थिति मुख्य विकास अधिकारी रहे इस दौरान अनुसूचित जन जाति के बहुल गांव अंबा, फकीरपुरी, विष्णुपुर बर्दिया धर्मापुर के ग्रामीण ने इस कार्यक्रम में मौजूद रहे उपरोक्त ग्राम पंचायत के ग्रामीणों में लाभार्थियों को सरकार की चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत उन्हें लाभान्वित किया गया l कार्यक्रम के शुरुआत में मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया l इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने विधायक बलहा का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की अनुसूचित जनजातीय छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत स्वागत गीत एवं नाटक प्रस्तुत किया मेगा इवेंट में पधारी लाभार्थियों को जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा लाभान्वित किया गया l इसमें ग्राम पंचायत फकीरपुरी में आवास के 98 आवेदन विशूनापुर में 85, बर्दिया में 80 आवेदन प्राप्त किए गए मनरेगा जॉब कार्ड 11, दिव्यांग पेंशन 4, निराश्रित महिला पेंशन दो ,वृद्धा पेंशन 4, राशन कार्ड 8 एनआरएलएम 6 शौचालय लाभार्थी 9 आयुष्मान कार्ड 7 व मुख्यमंत्री आवास के तहत एक तथा प्रधानमंत्री आवास के तहत चार लोगों को आवास की चाबी एवं प्रमाण पत्र उन्हें प्रदान किया गया l स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 60 मरीजों की ओपीडी की गई पशुपालन विभाग द्वारा 95 पशुपालकों को दवा वितरण की गई l इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, उपयुक्त स्वत: रोजगार, जिला विकास अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख सौरभ वर्मा विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल, खंड विकास अधिकारी अजीत सिंह ,डॉक्टर अनुराग वर्मा, एपीओ, एडीओ एवं समस्त सचिव तथा पूर्ति अधिकारी रंजीत कन्नौजिया, ग्राम प्रधान वीरेंद्र गुप्ता, प्रीतम निषाद, प्रधान माधुरी देवी, गुरमीत सिंह रामा दल मौर्य आदि उपस्थित रहे। अंत में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल पर विधायक एवं मुख्य अतिथियो ने पहुंचकर स्टॉल से थारू संस्कृत के परिधान में खड़ी बालिकाओं से हस्त निर्मित वस्तुओं की खरीदारी की l
विज्ञापन
विज्ञापन