Qutub Ansari / Tue, Feb 25, 2025 / Post views : 88
नानपारा/बहराइच l आगामी त्यौहार शिवरात्रि, होली एवं रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक कोतवाली नानपारा के प्रांगण में एसडीएम अंजनी यादव की अध्यक्षता में हुई जिसमें सभी त्योहारों को शांति एवं भाईचारे के साथ मनाने का संदेश दिया गया वहीं दूसरी ओर डी जे संचालकों ,अराजक तत्वों को चेतावनी भी दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम अंजनी यादव ने कहा शिवरात्रि और होली एक जैसे पर्व हैं पर शिव बरातें निकलती हैं लोग नाचते गाते चलते हैं डीजे बजाना है तो वॉल्यूम कम रखा जाए डीजे पर सिर्फ भजन ही बजाए जाएं तेज आवाज में डीजे बजा तो संचालकों पर कार्रवाई होगी प्रशासन के सभी विभाग के अधिकारी अकेले त्योहार संपन्न नहीं करा सकते आयोजक मंडल के लोग त्योहार को सम्पन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें।एस डी एम ने कहा संवेदनशीलता बहुत है अधिकारियों की नजर है त्योहारों को त्यौहार की तरह मनाएं किसी दूसरे के बारे में फालतू न सोचें। जुमा और होली एक दिन पड़ती है इसको लेकर दोनों समुदाय आपस में सामंजस रखते हुए एक दूसरे का सहयोग कर शांतिपूर्वक त्योहार मनाए। बैठक में मुख्य रूप से कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह चौकी प्रभारी राम गोविंद वर्मा ,पी पी पांडे, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल वाहिद , सोनू श्रीवास्तव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, रजनी सत्या, मनोज सोनी,सैयद वाली आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन