श्याम सुंदर श्रीवास्तवपयागपुर/बहराइच l उo प्रo जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ शाखा- पयागपुर के तत्वाधान में 5 मार्च को पूर्व निर्धारित एजेंडा के अनुसार प्रेरणा दाता श्री यादवेंद्र यादव जिला महामंत्री (कार्यवाहक ) की उपस्थिति में ब्लॉक अध्यक्ष(कार्यवाहक ) अजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में ब्लॉक की कार्यकारणी की बैठक बी आर सी पयागपुर में हुई। जिसमे बैठक का संचालन ब्लॉक मंत्री गोपाल शुक्ल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला महामंत्री यादवेंद्र यादव के कर कामलो से एवं सहयोग स्वरुप जिला कोषाध्यक्ष अतुल कुमार त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष राम कुमार पाण्डेय जिला संयुक्त मंत्री सुनील कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर किया गया। तत्पश्चात सरस्वती बंदना. अजय कुमार श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। क्षेत्रीय स्तर पर शिक्षक की समस्याओं पर चर्चा परिचर्चा की गई जिसके अंतर्गत सेवा पुस्तिकाओं को अद्यतन पूर्ण करने हेतु, त्रुटिपूर्ण पैन नंबर को त्रुटिरहित कराने हेतु,अवशेष/रुके हुए वेतनके आहरण के सम्बन्ध में, सदस्यता व सदस्यता सूची के संदर्भ में, सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों के अवशेष देयकों पर चर्चा, प्रान किट के संदर्भ मे, एनपीएस कटौती के संदर्भ में, दिव्यांग शिक्षकों के भत्तों के संदर्भ में, मानव सम्पदा अपडेट करने के सम्बन्ध में चर्चा तथा अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गयी।चयन वेतन मांग आदि के संबंध में प्रस्ताव मांगे गए । संगठन ने सक्रियता लाने हेतु कार्यकारणी के सभी सदस्य बराबर अपने सदस्यों से मिलते रहने और उनकी समस्याओं को ब्लॉक पदाधिकारी को 3 दिन के अवश्य देने की बात की गई। आपार आईडी बनने में आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई तथा सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने हेतु विचार किया गया । इस अवसर पर शिखा कटियार(महिला उपाध्यक्ष ), शलाल इजहारुल हक़ (जिला ऑडिटर ), दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव (कोषाध्यक्ष ), राम कुमार पाण्डेय, सुनील कुमार पाण्डेय, अतुल कुमार त्रिपाठी ने अपना अपना विचार अपने उद्बोधन के माध्यम से सभा कोदिया। तत्पश्चात कार्यवाहक अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए जिला महामंत्री का अपने उद्बोधन के माध्यम से स्वागत किया। अंत में जलपान मिष्ठान कराया गया। कार्यकारणी की तरफ से जिला महामंत्री को पेन व डायरी सप्रेम भेट किया गया। इस अवसर पर तमाम शिक्षकों सहित कार्यकारणी के पदाधिकारी करुणा सिंह, मीरा रानी, प्रमिला गुप्ता, संजय सिंह भदौरिया, हरिओम (संयुक्त मंत्री), नवल कुमार पाठकजी , दिलीप कुमार आदि उपस्थित रहे।