शकील अंसारीबहराइच ( नानपारा सिटी )l बाबू कृष्ण कुमार सभागार में हिंदी साहित्य सुरभि संस्थान की बैठक आदेश अग्रवाल की अध्यक्षता मे की गयी। बैठक में संस्थान के अध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव द्वारा दिए गए त्याग पत्र पर चर्चा हुई उनकी अस्वस्थता के चलते अब नई कार्यकारिणी का गठन किए जाने का प्रस्ताव रखा गया l सर्वसम्मति से ये निर्णय लिया गया कि संस्थान की नई कार्यकारिणी का गठन आगामी 2 नवम्बर को किया जाएगा।
बैठक में प्रेमनाथ मिश्र एड o , डा आनन्द अग्रवाल, महा रजनी कान्त मिश्रा, डा असीम शुक्ला, मुक्तेश्वर पोद्दार प्रकाश वीर गुप्ता, नरेश अग्रवाल, राजेन्द्र प्रकाश मित्तल, उमेश चन्द्र शाह, डी के श्रीवास्तव, डा दिनेश चंद्रा आदि थे।