सूर्य प्रकाश मिश्रपयागपुर/बहराइच l
थाना क्षेत्र पयागपुर के ग्राम धौली में, गुरुवार देर रात को एक विवाहिता ने कमरे के अंदर साड़ी से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मृतका रजनी देवी के पति सूर्य प्रकाश मिश्रा की तरफ से स्थानीय पुलिस पयागपुर को दिया ।सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पंचायत नामा भर कर शव को पीएम के लिए बहराइच भेजा दिया है। प्रभारी निरीक्षक पयागपुर करुणाकर पांडेय ने बताया कि मृतका के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है l पीएम रिपोर्ट आने के बाद आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृतका का मायका थाना क्षेत्र विशेश्वरगंज के ग्राम हर्रैया में है l दो वर्ष पूर्व मृतका की शादी हुई थी। मृतका अपने पीछे एक एक आठ महीने का बच्चा बेसहारा छोड़ गई।