Qutub Ansari / Wed, Mar 12, 2025 / Post views : 125
बहराइच। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत गेंद घर परिसर बहराइच में जिले के समस्त विकास खण्डों एवं नगर निकायों के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले ज़रूरतमन्द, निराश्रित/निर्धन परिवारो की हिन्दू समुदाय की 122 व मुस्लिम समुदाय की 17 सहित कुल 139 विवाह योग्य कन्याओं का विवाह उनकी सामाजिक/धार्मिक मान्यता एवं परम्परा/रीति-रिवाज के साथ सम्पन्न कराया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। वैवाहिक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि श्री जायसवाल ने कहा कि प्रदेश केमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में समाज कल्याण विभाग द्वारा समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि हर ज़रूरतमन्द तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु केन्द्र व राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। श्री जायसवाल ने सामूहिक विवाह जैसी योजना संचालित करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश में प्रतिवर्ष 01 लाख से अधिक गरीब कन्याओं के विवाह हेतु बजट का प्राविधान किया गया है। विधायक प्रतिनिधि श्री जायसवाल ने प्रथम वेदी पर बैठकर विधिवत पूजा पाठ सम्पन्न करने के उपरांत हिन्दू सप्तपदी विवाह विधि से कन्याओं का कन्यादान करते हुए, समस्त जोड़ों का अपना आशीर्वाद प्रदान कर नव दम्पत्तियों को वैवाहिक सामग्री और मिष्ठान का वितरण भी किया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पाण्डेय, खण्ड विकास अधिकारी, फखरपुर अजय प्रताप सिंह व अन्य अधिकारी, गणमान्य व संभ्रान्तजन तथा बडी संख्या में वर वधू पक्ष के सगे सम्बन्धी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन