शकील अंसारीनानपारा/बहराइच l विकासखंड बलहा के सरैया गांव निवासी यास्मीन 55 वर्ष पुत्र असरफ अली की हार्ट अटैक से मौत हो गई l इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है,
ग्राम प्रधान आत्माराम के मुताबिक यासमीन बाढ़ राहत सामग्री लेने के लिए नानपारा तहसील परिसर में गया था, तहसील में उनकी तबियत बिगड़ गई l परिजन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा ले गए, डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया परंतु एंबुलेंस में ही उनकी मौत हो गई। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि यास्मीन की हार्ड अटैक होने से मौत हुई है l परिजन उन्हें घर लेकर चले गए है, कोतवाल नानपारा ने बताया कि इस घटना के बारे में अभी जानकारी नहीं है।