Qutub Ansari / Sat, May 4, 2024 / Post views : 87
मिहीपुरवा/बहराइच l आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता का पालन हेतु भारत-नेपाल सीमा पर 59वी वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट कैलाश चंद रमोला के नेतृत्व में एसएसबी के सभी समवाय द्वारा लगातार स्थानीय पुलिस के साथ सुरक्षा तथा अन्य अवैध गतिविधियों पर नजर रख रही है। इसी क्रम में 3 अप्रैल को कंपनी कमांडर विपिन कुमार को आसुचना मिलने पर डी समवाय बलाईगाँव तथा पुलिस स्टेशन मोतीपुर के द्वारा संयुक्त रुप से बलाईगाँव से आगे मोड़ के पास नाका लगाकर 80 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा एक बजाज प्लेटिना मोटरसाईकिल के साथ दो लोगों को पकड़ा, जिसमें एक पुरुष तथा एक महिला है। पकड़े गए लोगों ने बताया कि वह बलाईगांव से मटेही गाँव लें जाकर कच्ची शराब बेचता है तथा पैसे कमाता है। उक्त लोगों को आबाकारी एक्ट के तहत मोतीपुर पुलिस स्टेशन में करवाई हेतु सुपुर्द किया गया। गश्ती दल में एसएसबी के इंस्पेक्टर विपिन कुमार, सहायक उपनिरीक्षक पदमा टाशी, मुख्य आरक्षी अर्जुन कुमार, महिला कर्मचारी राठौड़ विजया बैन, राधिका कुमारी तथा पुलिस दल के उपनिरीक्षक मनोज राव, मुख्य आरक्षी अमित यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन