रईस खानमिहिपुरवा/बहराइच l
लोकसभा क्षेत्र बहराइच अन्तर्गत विकास खंड मिहींपुरवा मे सर्वोदय इंटर कॉलेज, मिहींपुरवा के नवनिर्मित हाल व बरामदा का लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद डा.आनन्द गोंड ने फीता काटकर लोकार्पण किया।
इस सुअवसर पर बहराइच के यशस्वी निवर्तमान सांसद आदरणीय अक्षयबर लाल गोंड , ब्लॉक प्रमुख मिहींपुरवा अभिषेक वर्मा, उपजिलाधिकारी अश्वनी पाण्डेय, कॉलेज प्रबंधक परमहंस मद्धेशिया,गोविंद अग्रवाल,छोटे लाल गुप्ता, प्राचार्य मनोज यादव सहित प्रबंध कमेटी के सभी सदस्य व अन्य गणमान्य जनो सहित कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही। मालूम हो कि सर्वोदय इंटर कॉलेज में पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गौड़ ने 23- 24 के द्वारा प्रस्तावित हाल व बरामदा बनाने के लिए सांसद फंड से लगभग 22 लाख रु निर्माण हेतु दिया था इसका शिलान्यास सांसद के तौर पर अक्षयवर लाल गौड़ ने किया था तथा आज इस बिल्डिंग का लोकार्पण उनके पुत्र सांसद आनंद गौड़ के द्वारा किया जाना सुनिश्चित हुआ। इस दौरान कॉलेज की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह एवं शाल ओढाकर सम्मानित किया गए। कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस दौरान सांसद ने अपने संबोधन में मौजूद छात्र-छात्राओं को देश में मार्ग ड्रिल के बारे में जागरूक किया तथा वही आज दुश्मन देश पाकिस्तान पर हुई कार्रवाई में 150 आतंकियों के मारे जाने तथा ढाई सौ से अधिक घायल होने की घटना का जिक्र किया इस दौरान उन्होंने कॉलेज के छात्र छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में बढ़कर आगे देश हो प्रदेश का नाम रोशन करने की अपेक्षा की इस दौरान कालेज के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।