Qutub Ansari / Fri, Nov 29, 2024 / Post views : 91
फैजान
कैसरगंज/बहराइच l बीज ग्राम योजना के तहत गेहूं का बीज बोने के लिए किसानों को प्रमाणित बीज का वितरण किया जा रहा है। इस योजना के तहत 40 किलो का एक बैग 958 रुपए में किसानों को वितरित किया जा रहा है। इस योजना का लाभ पाने के पश्चात किसान बेहद खुश हैं। राजकीय कृषि बीज भंडार पर गुरुवार को सुबह से ही किसानों की लंबी कतार लगी हुई है। राजकीय बीज भंडार के गोदाम प्रभारी पंकज सिंह ने बताया की जिनका रजिस्ट्रेशन हो गया है।उन्हीं को बीज का वितरण किया जा रहा है।किसानो को आधार कार्ड व खतौनी साथ लानी होगी उन्होंने बताया कि लगभग गेहूं के 250 बैग का वितरण किया जा चुका है प।र्याप्त मात्रा में गेहूं के बीज उपलब्ध हैं। किसानों को किसी भी असविधा का सामना करना नहीं पड़ेगा। आदर्श कुमार व त्रिभुवन आदि गेहूं के वितरण में सहयोग करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन