Qutub Ansari / Wed, Nov 27, 2024 / Post views : 112
अशोक सोनी

जरवल/बहराइच। राजकीय कृषि बीज भंडार अट्ठैसा में गेहूं के बीज के लिए किसानों की भारी भीड लगी हुई है। किसानों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है। राजकीय कृषि बीज भण्डार अठ्ठैसा पर गेहूं का बीज लेने आए किसानों को भारी भीड का सामना करना पड रहा है। भीड भाड के चलते किसानों को लाइन में लगकर बीज खरीदना पड रहा है। बीज गोदाम पर किसानों की भारी भीड को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से उपनिरीक्षक दिलीप कुमार दूबे,आरक्षी कमलेश यादव,संजय गौड को बीज वितरण में लगाया गया है। राजकीय कृषि बीज भण्डार जरवल के प्रभारी मयंक वर्मा ने बताया कि 654 कुन्तल DBW303 सर्टीफाइड गेंहू बीज का बितरण किसानों में किया जा चुका है। सोमवार को 185 बोरी गेंहू बीज किसानों में वितरित किया जा चुका है। आज 250 बोरी गेंहू बीज का वितरण किसानों में किया जा रहा है।अब तक 80 से अधिक किसानों को गेंहू बीज का वितरण किया जा चुका है,शेष किसानों के लिए बीज की डिमांड जिले से की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन