घर से शौच के लिए बाहर निकली महिला पर तेंदुए ने किया हमला,जारी इलाजकृष्णा पाण्डेबहराइच ( मिहींपुरवा )। लगातार तेंदुए के हमले बढ़ते जा रहे हैं l कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज के रमपुरवा मटेही में बीते कई दिनों से लगातार तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है l बीती शाम को भी तेंदुए ने हमला कर एक साइकिल सवार को घायल कर दिया था रविवार सुबह 6 बजे घर के बाहर शौच के लिए जा रही महिला सोनवारसा पत्नी राम बहादुर पर अचानक तेंदुए ने घात लगाकर हमला कर दिया l इस दौरान महिला के चिल्लाने पर परिजन आ गए, जिनको देखकर तेदुआ गन्ने के खेत में भाग गया, ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना वन विभाग को दी गई l सूचना पाकर मौके पर वन दरोगा आदर्श कुमार, मुंशी कौशल कुमार सिंह के साथ कई वन कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर महिला को बेहतर इलाज के लिए सीएचसी रेफर किया गया है। वही क्षेत्रीय ग्रामीणों के मुताबिक गांव के आस पास तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है जिसके चलते ग्रामीण दहशत में है वही वन विभाग के मुताबिक नवीनपुरवा गांव में वन विभाग की टीम मौजूद है l वन विभाग के द्वारा कांबिंग की जा रही है वन विभाग के द्वारा पास के ही गांव में दो तारीख को पिंजड़ा भी लगाया गया था लेकिन तेंदुआ पिंजड़े के आस पास नहीं जा रहा है।