Thu, 11 Jun 2026
Breaking News
: कोतवाली के गेट पर युवक ने लगाए जमकर ठुमके | : घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर | : भारत नेपाल रुपईडीहा बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | : रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी से एजेंट ट्रेडर और ड्राइवरों में आक्रोश, व्यापार ठप होने की आशंका | : पत्नी की मौत के बाद गांव के बाहर पति का पेड़ से लटकता शव मिला | : पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, लगातार कर रहा था हमला, ग्रामीणों में था दहशत | : आतंक का प्रयाय बने आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया | : फांसी के फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव | : सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों को एक राष्ट्र में पिरोने का काम किया | : कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बिजली कटौती अवधि बढ़ी | : कोतवाली के गेट पर युवक ने लगाए जमकर ठुमके | : घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर | : भारत नेपाल रुपईडीहा बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | : रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी से एजेंट ट्रेडर और ड्राइवरों में आक्रोश, व्यापार ठप होने की आशंका | : पत्नी की मौत के बाद गांव के बाहर पति का पेड़ से लटकता शव मिला | : पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, लगातार कर रहा था हमला, ग्रामीणों में था दहशत | : आतंक का प्रयाय बने आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया | : फांसी के फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव | : सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों को एक राष्ट्र में पिरोने का काम किया | : कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बिजली कटौती अवधि बढ़ी | : कोतवाली के गेट पर युवक ने लगाए जमकर ठुमके | : घर से दुकान जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, इलाज के लिए सीएचसी रेफर | : भारत नेपाल रुपईडीहा बॉर्डर का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा | : रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय लैंड पोर्ट पर शुल्क बढ़ोतरी से एजेंट ट्रेडर और ड्राइवरों में आक्रोश, व्यापार ठप होने की आशंका | : पत्नी की मौत के बाद गांव के बाहर पति का पेड़ से लटकता शव मिला | : पिंजरे में कैद हुआ नर बाघ, लगातार कर रहा था हमला, ग्रामीणों में था दहशत | : आतंक का प्रयाय बने आदमखोर भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया | : फांसी के फंदे से लटकता मिला लापता युवक का शव | : सरदार पटेल ने आजादी के बाद रियासतों को एक राष्ट्र में पिरोने का काम किया | : कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण बिजली कटौती अवधि बढ़ी |

: मिहींपुरवा के कुंड़वा आयुष्मान आरोग्य मंदिर को मिला एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन

Qutub Ansari / Sat, Aug 31, 2024 / Post views : 40

Share:
कुतुब अंसारी

बहराइच l मिहींपुरवा के कुंड़वा आयुष्मान आरोग्य मंदिर को एन0 क्यू0 ए0 एस0 (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स) सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है, जो स्वास्थ्य केंद्रों की मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता के मानकों और सेवाओं की गुणवत्ता की उच्चतम पहचान है। यह सर्टिफिकेशन प्रदेश के 10 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को मिला है, जिसमें मिहींपुरवा का कुंड़वा भी शामिल है l इस आयुष्मान आरोग्य मंदिर  ने 83.03 प्रतिशत अंक हासिल कर देवीपाटन मंडल में शीर्ष स्थान पर रहा। सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने इस उपलब्धि के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए अन्य केंद्रों को इससे प्रेरणा लेने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि 03 अगस्त को केंद्रीय टीम ने कुंड़वा आयुष्मान आरोग्य मंदिर का मूल्यांकन किया था, जिसमें 12 प्रकार की सेवाओं की गुणवत्ता को परखा गया। इसके परिणामस्वरूप, कुंड़वा आयुष्मान आरोग्य मंदिर ने एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन प्राप्त किया। सीएमओ ने डिस्ट्रिक्ट कंसल्टेंट क्वालिटी एश्योरेंस डॉ. शैलेंद्र तिवारी, जपाईगो प्रतिनिधि अजीत कुमार, मंडलीय क्वालिटी एश्योरेंस टीम,  सीएचओ रोहित सिंह और आनंद चौधरी ग्राम प्रधान कुंड़वा समेत सभी संबंधित टीमों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी। आमजन को मिलेगा लाभ - सीएमओ ने बताया कि एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन प्राप्त होने से समुदाय को कई लाभ होंगे। सर्टिफाइड केंद्रों पर उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे मरीजों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, सरकार से मिलने वाले अतिरिक्त संसाधनों से स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाएं और बेहतर बनाई जाएंगी, जिससे समय पर और प्रभावी उपचार मिल सकेगा। इस सर्टिफिकेशन से समुदाय का विश्वास स्वास्थ्य केंद्र पर और बढ़ेगा, जिससे सेवाओं का अधिक प्रभावी उपयोग संभव होगा। डिस्ट्रिक्ट कंसल्टेंट क्वालिटी एश्योरेंस डॉ. शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि एनक्यूएएस प्रमाणीकरण के आधार पर कुंड़वा आयुष्मान आरोग्य मंदिर को 18,000 रुपये प्रति पैकेज की कुल 07 पैकेज की धनराशि दी जाएगी, जिसका उपयोग स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने में किया जाएगा। प्रमाणीकरण अगले तीन वर्षों के लिए मान्य रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि जिले के 40 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को प्रथम चरण में एनक्यूएएस प्रमाणीकरण के लिए शामिल किया गया है, जिनमें से कैसरगंज के परसेंडी आयुष्मान आरोग्य मंदिर ने पहले ही यह सफलता प्राप्त कर ली थी। “आगे की योजना में, जनपद के अन्य आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को भी प्रमाणीकरण दिलाने का लक्ष्य है, ताकि सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें और लोगों की स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान उनके निकट ही हो सके।“

मोनिका रानी – जिलाधिकारी बहराइच

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें