फैजानफखरपुर/बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र के कुंडासर पुलिस चौकी का शिवरात्रि के शुभ अवसर पर भव्य उद्धघाटन हुआ l उद्घघाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी बहराइच आर एन सिंह व विशिष्ट अतिथि एडिशनल एसपी रमानन्द कुशवाहा रहे l एसओ फखरपुर राजेश शुक्ला द्वारा जन सहयोग से पुलिस चौकी बनवाई गई l चौकी का बुधवार शाम को उद्धघाटन करने पहुँचे एसपी आरएन सिंह व एडिशनल एसपी रमानन्द कुशवाहा को थाने के समस्त पुलिस अधिकारियों ने सलामी दी l तद्पश्चात मौके पर मौजूद एसओ व समाजसेवियों ने गुलदस्ता व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया l पँडित जमुना प्रसाद पाठक, दुर्गेश मिश्रा व रोशन पाठक ने वैदिक मंत्रों से चौकी पर हवन पूजन करवाया l तद्पश्चात एसपी ने रिबेन काटकर उद्धघाटन किया और चौकी प्रांगण में कुछ पौधों का रोपण किया l इस मौके पर एसओ ने आए हुए समस्त गणमान्य लोगों को धन्यवाद दिया व समाजसेवियों के जनसहयोग से बनाई गई चौकी के लिए आभार व्यक्त किया l पुलिस अधीक्षक बहराइच ने अपने संबोधन में कहा कि आने वाले त्योहारों में आमजनमानस से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील करता हूं और जन सहयोग से पुलिस चौकी के निर्माण पर सहयोग करने वाले व्यक्तियों का आभार प्रकट किया और वादा किया कि जिस प्रकार से लोगों ने सहयोग करके पुलिस चौकी निर्माण कराया है उसी को दृष्टिगत कानून कायदे में रहते हुए पुलिस सभी का सहयोग करेगी। एसपी ने थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी को चौकी बनवाने के सहयोग की सराहना की। इस मौके पर पेशकार यादव, कृष्णा नन्द शुक्ला, बब्लू शुक्ला, अम्बिका वर्मा, लाडली प्रसाद वर्मा, पारले मिल पीएम अनिल यादव, कैसरगंज समाजसेवी बकाउल्ला, ग्राम प्रधान रियाज अहमद, फारुख खा, रजि अहमद , मु नसीम अजय सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष भगवान दिन मिश्रा, श्याम सिंह वर्मा, अनिल सिंह, शिवा जी पाण्डेय,मुकेस पाठक हिर्दय राम चौकी इंचार्ज शैलेन्द्र शर्मा एस आई केके सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।