Qutub Ansari / Sun, May 5, 2024 / Post views : 88
कैसरगंज/बहराइच l विकास खण्ड कैसरगंज के ग्राम पंचायत परसेंडी के कोटेदार द्वारा धांधली की पोल खुली है कोटेदार कार्ड धारकों का फिंगर लगवाकर बिना राशन वितरण किये वापस कर देते हैं। माह अप्रैल का राशन माह मई में कुछ कार्डधारकों कों प्रति यूनिट 1 किलो व अंत्योदय कार्ड पर 3 किलो राशन काटकर कार्ड धारकों कों राशन वितरण करते है। ऐसी जानकारी मौके पर पहुंचने पर मौजूद सुंदर,शिवम वर्मा, जीत बहादुर सहित अन्य कार्ड धारकों से प्राप्त हुई। जब वह अप्रैल माह का खाद्यान्न मई माह में गोदाम से ले जा रहे थे और गोदाम में स्टॉक भी और मौजूद था। एक तरफ जहां केंद्र सरकार खाद्यान वितरण में धांधली न हो इसलिए पुकता व्यवस्था करते हुए कम्प्यूटर कांटा के साथ-साथ फिंगर मशीन पुनः उपलब्ध कराई है। जिससे कार्ड धारकों कों कम राशन न मिले व कोटेदारों द्वारा किसी प्रकार की गड़बड़ी न किया जा सके व समय से खाद्यान मिल सके परन्तु विकास खण्ड कैसरगंज के अंतर्गत ग्राम परसेंडी के कोटेदार केंद्र सरकार के आदेशों का सीधे उलंघन कर गरीब जनता के साथ खिलवाड़ करते नजर आ रहे हैं।लेकिन उनके ऊपर कोई अंकुश लगाने वाला नहीं है जिससे प्रतीत होता है की संबंधित विभाग ऐसे कोटेदार का सहयोग तो नहीं कर रहें हैं जिससे विभाग पर भी प्रश्न चिन्ह उठ रहा है। अब देखना यह है की खबर चलने के पश्चात ऐसे कोटेदार के ऊपर संबधित प्रशाशन क्या कार्यवाही करता है या फिर ऐसे ही धांधली होती रहेगी और संबंधित विभाग मूकबाधिर होकर देखता रहेगा।
क्या बोले अधिकारी उपजिलाधिकारी कैसरगंज पंकज दीक्षित से इस विषय पर बात की गयी तो उन्होंने कहा की आपके द्वारा जानकारी मिली है जाँच करवाया जायेगा अगर दोषी पाए गए तो ऐसे कोटेदार के ऊपर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन