बहराइच ( विशेश्वरगंज )l थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है,
पीडित परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पारित कार्यवाही करते हुए विवेचना शुरू कर दी।
थानाध्यक्ष राजकुमार पांडे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया और उपनिरीक्षक राधेश्याम यादव को विवेचना सौंपी गई।
उपनिरीक्षक राधेश्याम यादव व हेड कॉन्स्टेबल अभिषेक गौड़ और महिला कॉन्स्टेबल प्रिंयका यादव के साथ टीम बनाकर कार्रवाई करते हुए, लगातार दबिश देकर सिर्फ 24 घंटे के भीतर अपहृता लड़की को सकुशल बरामद कर लिया। तथा मुख्य आरोपी राकेश कुमार उर्फ महेश पुत्र पदारथ, निवासी मझवा बनकट के गड़रहवा, थाना विशेश्वरगंज को गिरफ्तार किया गया और उसे जेल भेजा गया।
अन्य आरोपी सहयोगी मीना देवी पत्नी फुलगोभी, फुलगोभी पुत्र पदारथ निवासी मझवा बनकट, गड़रहवा और दुरविजय पुत्र हरिश चन्द्र, हरिश चन्द्र पुत्र मुन्नीलाल निवासी ग्राम महेश्वरीपुरवा, हरदाही भी मामले में शामिल थे, जिन्होंने कथित तौर पर मुख्य आरोपी की मदद की थी l