Qutub Ansari / Sun, Mar 9, 2025 / Post views : 102
जरवल/बहराइच। जरवल के अग्रवाल मोहल्ला स्थित नारायण दास मंदिर से खाटू नरेश की निशान यात्रा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच नगर भ्रमण किया बताते चले बाबा की निशान(पताका) महिलाओ के हाथ मे आकर्षण का केन्द्र बन गया। यात्रा में पुलिस ही नही नगर निकाय की व्यवस्था काफी अच्छी देखने को मिली वही दूसरी ओर श्यामप्रेमी नगर भ्रमण के दौरान अबीर गुलाल उड़ाते हुए डीजे की धुन पर खूब ठुमका भी लगाया l जलूस नगर के देव स्थानों पर भी पूजा अर्चना कर पुनः नरायन दास मंदिर पहुँचा जहाँ पर भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया l मंदिर के प्रबन्धक सचिन गर्ग ने बताया कि 10 मार्च को नारायण दास मन्दिर मे बाबा खाटू नरेश का सवामनी का भोग तो लगाया ही जावेगा l फूलो की होली और भजन संध्या आकर्षण का केन्द्र बनेगी l इस अवसर पर मंदिर के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी अग्रवाल, प्रबंधक सचिन गर्ग, प्रमेष अग्रवाल वरिष्ठ पत्रकार अशोक सोनी, त्रिवेणी गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, संतोश श्रीवास्तव पत्रकार , कैलाश राणा पत्रकार दीपू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन