फैजानफखरपुर/बहराइच।
खाटू श्याम द्वितीय भव्य निशान शोभा यात्रा धूमधाम से सोमवार को गाजे बाजे के साथ कुंडासर में स्थित दक्षिणी माता मंदिर से बाबा सुंदर दास कुट्टी होते हुए सम्मय माता मंदिर गांधी घाट भकला तक श्याम भक्तों की ओर से निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ो भक्त हाथ में निशान लेकर कतारबद्ध होकर चल रहे थे और श्याम बाबा के जयकारे लगाए। इस दौरान जमकर अबीर गुलाल और फूल बरसाए गए। कुंडासर चौराहा से सुबह श्रद्धालुओं की निशान यात्रा खाटू श्याम धाम के लिए रवाना हुई।शोभा यात्रा में श्याम निशान यात्रा में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। खाटू श्याम समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सुबह माता मंदिर कुंडासर से सैकड़ो की संख्या में निशान यात्रा में महिला -पुरुष शामिल हुए। जहां श्रद्धालु पहुंचकर श्याम बाबा को सभी निशान अर्पित किए। इस मौके पर अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह, सुरजीत सिंह, अनिल कुमार सिंह,संतोष जायसवाल, अजय सिंह,पराग सिंह, , अवधेश सिंह छोटे कुंवर,मुंशी लाल यादव, कन्हैया लाल सोनी मौजूद रहें।