फैजानफखरपुर/बहराइच।
कैसरगंज क्षेत्र के कुंडासर में 10 मार्च दिन सोमवार को प्रातः 7:00 बजे खाटू श्याम द्वितीय भव्य निशान शोभा यात्रा आयोजित होगा यात्रा कुंडासर में स्थित दक्षिणी माता मंदिर कुंडासर से बाबा सुंदर दास कुट्टी होते हुए सम्मय माता मंदिर गांधी घाट भकला तक जाएगी l शाम 7:00 बजे को दक्षिणी माता मंदिर कुंडासर में श्री श्याम संकीर्तन होगा संकीर्तन में लखीमपुर के अंकित बावरा व छोटी काशी गोला संध्या वर्मा मौजूद रहेंगी। स्वागत कर्ता में अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह, सुरजीत सिंह, अनिल कुमार सिंह,संतोष जायसवाल, पराग सिंह, अजय सिंह, मुंशी लाल यादव, कन्हैया लाल सोनी मौजूद रहेंगे।