Qutub Ansari / Tue, Mar 11, 2025 / Post views : 92
पयागपुर/बहराइच l पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत धूमधाम से मनाया गया खाटू श्याम का फागुन महोउत्सव पयागपुर के त्रिदेव मंदिर में भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई जो विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। दो दिवसीय कार्यक्रम अंतर्गत सोमवार की रात्रि में रात्रि जागरण का आयोजन किया गया जिसमें भजन गायको ने श्याम प्रभु की महिमा का गुणगान किया इस दौरान मनोज अग्रवाल राहुल सोनी कृष्ण नौसरिया श्याम बिहारी शर्मा एवं पप्पू शर्मा वी दिनकर शुक्ला ने अपनी अपनी रचनाएं पेश की।मंगलवार को सुबह 10:00 बजे निशान यात्रा शुरू हुई जो त्रिदेव मंदिर से शुरू होकर पीपल चौराहा पंचायती मंदिर सोसाइटी चौराहा रेलवे स्टेशन चौराहा होते हुए मंदिर परिसर पहुंची जहां यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान लोग निशान लेकर श्रद्धालु पीत वस्त्र धारण करके चलते रहे। इस दौरान भक्ति धार्मिक भजनों पर श्रद्धालु थिरकते रहे और लोगों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाए। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने सेवा शिविर का आयोजन किया जहां पर श्रद्धालुओं को जलपान की व्यवस्था कराई गई। इस दौरान खाटू श्याम के भजनों पर पूरे रास्ते श्रद्धालु झूमते रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी ,अध्यक्ष पयागपुर विपिन श्रीवास्तव, पंकज शुक्ला, ओमप्रकाश शुक्ला,आयोजन समिति के श्याम सुंदर नौसरिया, राम प्रसाद शर्मा ,अवनीश पंसारी, विष्णु मित्तल, संतोष अग्रवाल ,श्याम बिहारी शर्मा राहुल , बृजेश एवं मनोज अग्रवाल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन