Qutub Ansari / Wed, Nov 13, 2024 / Post views : 102
अशोक सोनी 
जरवल/बहराइच। जरवल के नारायण दास मंदिर में बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव मंदिर के अध्यक्ष सेठ कृष्ण मुरारी अग्रवाल व मन्दिर के प्रबंधक सचिन गर्ग के नेतृत्व मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमे बाबा की शान मे 51 किलो का केक,भजन संध्या,फूलो का श्रृंगार,सवामनी प्रसाद आकर्षण का केन्द्र भी रहा।बताया जाता है कि देव उठानी एकादशी को बाबा खाटू नरेश का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।उसी परिपेक्ष यह धार्मिक आयोजन किया गया था। जिसमें भजन संध्या के अलावा 51 किलो का केक फूलों की सजावट और बाबा का प्रसाद बाबा का सवामनी प्रसाद भी मुख्य आकर्षण रहा। कार्यक्रम के आयोजक मंडल ने सुल्तानपुर की भजन गायिका अंशिका लहरी और फतहपुर के भजन गायक आकाश गुप्ता बाबा को रिझाने के लिए भजनों के माध्यम आच्छा लागे से,जन्मदिन श्याम का,जन्म जन्म का साथ है,श्याम तेरे ही भरोसे,मुझे चरणों मे लगा ले,बोलो बोलो प्रेमियों श्याम बाबा की जय,और कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आणो है,भजन संध्या के इन भजनों ने बाबा के भक्तो को पूरी रात थिरकने पर विवश कर दिया।उक्त आयोजन मे प्रमोद कसौधन,प्रमेश अग्रवाल,अमन अग्रवाल, पिंटू अग्रवाल,आदि लोगो का सराहनीय सहयोग देखा गया। मन्दिर के अध्यक्ष सेठ कृष्ण मुरारी अग्रवाल व प्रबंधक सचिन गर्ग ने वरिष्ठ पत्रकार अशोक सोनी के अलावा मंजू सोनी महिमा अग्रवाल खुशी अग्रवाल राजू पाल पंकज सैनी तथा संरक्षक राकेश कुमार अग्रवाल के पुत्र आदि श्याम प्रेमियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन