Qutub Ansari / Fri, Oct 18, 2024 / Post views : 107

अशोक सोनी
जरवल/बहराइच। महसी के महराज गंज मे मूर्ति विसर्जन के साथ उपजे तनाव को लेकर पुलिस किसी आशंका को लेकर ग्रामीण ही नही शहरी इलाकों की मस्जिदो व ईदगाहो के बाहर जुमें की नमाज से पूर्व ही चहल कदमी करती रही। बताते चले विगत दिनों जनपद के महसी अंतर्गत महराज गंज मे मूर्ति विसर्जन के समय उपजे तनाव को लेकर जो स्थित पैदा हुई थी को लेकर पुलिस ने चारो तरफ अपना जाल बिछा कर पूरी तरह सतर्क हो गई थी कि उस इलाके मे महराज गंज की घटना की पुनरावृत्ति न हो को लेकर ग्रामीण व शहरी इलाकों की मस्जिदों व ईदगाहो को पहले से ही कबर कर रखा था जिससे जरवल रोड़ थाना क्षेत्र के जरवल कस्बा समेत ग्रामीण इलाको मे भी जुमे की नमाज शांति व्यवस्था के साथ सम्पन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन